जानसठ: जानसठ तहसील परिसर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति से निपटने के लिए कराई गई मॉक ड्रिल
जानसठ तहसील परिसर में बुधवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, मुजफ्फरनगर के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण स्तर पर भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें जानसठ एसडीएम और क्षेत्र की पुलिस मौके पर मौजूद रही जिसमें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बचाव की जानकारी भी दी गई।