होशंगाबाद नगर: एसटीआर में 500 से अधिक कर्मचारियों ने 186 बीटों पर की गिद्धों की गणना, 315 गिद्ध दिखे: एफडी
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन एप के जरिए चली गिद्धों की गिनती पूरी हो गई है। एसटीआर ने गिद्धों की संख्या के आंकड़े सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे जारी किए। तीन दिन की गिनती में एसटीआर में सबसे ज्यादा 315 गिद्ध दिखाई दिए।सुबह फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया गिद्धों की संख्या में हुए इजाफा से एसटीआर प्रबंधन खुश है। 22 मई से जारी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना हुई।