शाहबाद: शाहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 बाइक चोर गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Shahbad, Baran | Jun 26, 2026 जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली थाना शाहाबाद पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। थानाधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने नाकाबंदी के दौरान हनोतिया नदी पुलिया के पास संदिग्धों को पकड़ा।