बांका: मोतीहाट के पास ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jun 14, 2026 भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित मोतीहाट के पास ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार रविवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सरैयाहाट निवासी सुरेश मुर्मू बाइक से भागलपुर जा रहा था इस दौरान मोतीहाट के पास एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।