मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फायर सर्विस को आधुनिक और आपदा प्रबंधन के अनुरूप सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल दुर्घटनाओं और सुपर हाईराइज बिल्डिंग जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए स्पेशलाइज्ड यूनिट गठित की जाए।