इटावा: कांधनी गांव में बहु द्वारा सास के साथ मारपीट का मामला, परिजनों ने दी जानकारी, कहा- इससे पहले भी हो चुकी है मारपीट
Etawah, Etawah | Jun 16, 2026 सिविल लाइन इलाके के कांधनी गांव में बहु के द्वारा सास की मारपीट के मामले में परिजन ने मीडिया को जानकारी मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे दी वहीं इस मामले में कहा कि इससे पहले भी बहु सास व परिवार के सदस्यों के ऊपर हमला कर चुकी है और परिवार के सभी लोग महिला से प्रताड़ित है और इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई है।