हुज़ूर: मिसरोद थाना क्षेत्र की पेसिफिक ब्लू सोसाइटी में चोरों ने 5 फ्लैटों के ताले तोड़े, बड़ी वारदात को दिया अंजाम
Huzur, Bhopal | Oct 28, 2025 भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित पेसिफिक ब्लू सोसायटी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार का तार काटकर कॉलोनी में घुसे और तीन ब्लॉकों के पांच फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज में 3-4 युवक चोरी करते दिखे हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी है|