हुज़ूर: भोपाल के 52 घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व हुआ पूर्ण
Huzur, Bhopal | Oct 28, 2025 चार दिन तक चली सूर्य उपासना की परंपरा मंगलवार सुबह संपन्न हुई। कार्तिक शुक्ल सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने भोपाल के 52 घाटों पर उगते सूर्य को दूध, जल और प्रसाद से अर्घ्य अर्पित किया। कमला पार्क, प्रेमपुरा, खटलापुरा और हथाईखेड़ा घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने मिला।