हुज़ूर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन, गीता जयंती श्रद्धा से मनाई जाएगी
Huzur, Bhopal | Oct 28, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाये जाएंगे और आगामी दिनों में गीता जयंती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री नंदा नगर स्थित गणेश परिसर में मलूक पीठाधीश स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज की कथा में शामिल हुए उन्होंने व्यासपीठ का पूजन और आरती की |