भभुआ: साइबर थाने की पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में भदवलिया से 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 11, 2024 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में एक आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे भगवानपुर थाना क्षेत्र के भदवलिया से गिरफ्तार कर लिया। कैमूर पुलिस ने बताया की गिरफतार आरोपी अवधेश राम भगवानपुर थाना क्षेत्र के भदवलिया का रहने वाला बताया जाता है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।