बालोद: कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी, 20 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून तक सभी स्कूल रहेंगे बंद
Balod, Balod | Apr 16, 2026 छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पहले जहां स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना तय था, वहीं अब इसे समय से पहले लागू करते हुए 20 अप्रैल से ही छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। आदेश के अनुसार प्रदेश सहित बालोद जिले के सभी स्कूल निजी स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे।