करछना: बेंदौ गांव के सामने वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौटते समय बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और अन्य दो घायल
औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेदौं गांव सड़क हादसे में बड़ी घटना सामने निकल कर आई है। जहां क्षेत्र के मवैया गांव निवासी 46 वर्षीय कमल किशोर प्रजापति सोमवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से मेजा क्षेत्र में गए थे। उनके साथ में गांव के ही अंकित पाल तथा राजा निषाद भी थे। मंगलवार सुबह मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर हुई हादसा।