भिरानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम शराब ठेके के सेल्समैन सोनू जाट पर जानलेवा हमला हुआ। बोलेरो कैंपर से टक्कर मारकर फायर किया गया, जिससे वह पेट में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।