शाहजहांपुर: मदनापुर पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में गुलैला खेड़ा चौराहे से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना मदनापुर पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नयागांव नारायनपुर के रहने वाले रामशरन और अशोक पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।