उधवा: पहाड़गांव में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में बीते रविवार की देर रात एक विवाहिता महिला को गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे जानकारी मिली कि जरजीश शेख की पुत्री मोमेना खातुन की शादी करीब चार महीने पूर्व बरहरवा थाना क्षेत्र के सिरासिन साहेबडांगा में हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।