बाह: केंजरा घाट का पीपा पुल बंद, यूपी-एमपी के लोगों की परेशानी बढ़ी
बाह में चंबल नदी के केंजरा घाट पर बना पीपा पुल निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद बंद कर दिया गया है। पुल से पीपे हटने के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब लोगों को आवागमन के लिए 50 से 60 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह पुल हर वर्ष 15 अक्टूबर से 15 जून तक संचालित होता है और पांच दर्जन से अध