बदनावर: सोयाबीन के उचित भाव नहीं मिलने को लेकर, किसानों द्वारा, 2 सितंबर को क्षेत्र में किसान रैली निकाली जाएगी।
Badnawar, Dhar | Aug 30, 2024 सोयाबीन के कम दाम मिलने से किसानों को लॉगत भी महंगी पड़ने लगी है। ऐसे में अब किसानों ने सोयाबीन का उचित मूल्य देने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोयाबीन के उचित दाम को लेकर ,"किसान रैली" निकाली जाएगी । जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। किसान रैली, निकालकर, ज्ञापन के माध्यम से,सरकार से,उचित दाम की मांग की जाएगी।