मंदसौर: सरदार पटेल चौराहे से बैरिकेड हटे, लोगों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मंदसौर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे से बैरिकेड हटाने की मांग को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की, बैरिकेड हटने पर क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,लोगों का कहना था कि बैरिकेड के कारण लंबा घूमकर जाना पड़ता था और दुर्घटनाएं हो रही थीं,