देवघर: डॉ. जे.सी राज के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
देवघर जे सी राज फाउंडेशन द्वारा आज रविवार सुबह 10:00 बजे से ऑफिसर्स कॉलोनी के संत माइकल एंग्लो विद्यालय में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जेसी राज फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. जे.सी राज के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया