फिरोज़ाबाद: लेबर कालोनी वेस्ट ग्लास के पास अपनी बहन के यहां आयी महिला को डंडा मार घायल करने का किरायेदार पर आरोप
थाना लाइनपार क्षेत्र लेबर कालोनी वेस्ट ग्लास के पास निवासी अपनी बहन के यहां इरम पत्नी आशू दिल्ली से आयी थी। जहां आरोप है घर के उपर किरायेदार रहते हैं वह तीन महीने से किराया नहीं दे रहे, उनका लडका पीकर आता है रात में उससे कहा तो गाली गलौज कर चला गया। गुरूवार सुबह उसके पास पापा, लडका व बहन घर आये, घर के अंदर घुसकर गाली गलौज की और इरम को डंडा मार घायल किया।