भोगनीपुर: चपरघटा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल, सीएचसी पुखरायां में किया गया उपचार
थाना कुरारा हमीरपुर के जगनपुर गांव निवासी गोपाल ने बताया कि रिश्तेदार भारत के साथ बाइक से बुधवार को रिश्तेदारी में मूसानगर के कछगांव आए थे। देर शाम करीब 6 बजे वापस लौटते समय चपरघटा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भारत घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायल का उपचार किया गया है।l