महोबा: महोबा में जर्जर मकान का लेंटर गिरने से मजदूर की मौत, कबरई थाना क्षेत्र के रिवई गांव की घटना, झांसी ले जाते समय हुई मौत
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 महोबा के ग्राम रिवई में 50 वर्षीय नंदराम पुत्र बब्बू की मलवे में दबकर मौत हो गई। नंदराम गांव में ही मुल्लु के जर्जर मकान का लेंटर तोड़ रहा था। तभी काम करते समय लेंटर का पलस्तर भरभराकर गिर गया। नंदराम मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रिफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।