डांग में 75 वर्षीय वृद्ध से मारपीट, सिर पर आई गंभीर चोट
डांग गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव के ही एक व्यक्ति ने 75 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक डांग गांव में मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने 75 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट कर दी।