शंभूगंज: गढ़ी कुर्मा गांव में प्रधानाध्यापक से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
गाड़ी कुर्मा गांव में बुनियादी विद्यालय में घुसकर गांव के ही रविंद्र कुमार सिंह ने जमकर उपद्र मचाया था। विरोध करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के साथ मारपीट भी किया था। घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद करीब 3:00 बजे आरोपी रविंद्र कुमार सिंह उर्फ मुनका को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया है।