संपतचक: गौरीचक में हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, टेंपो सवार छह लोग घायल, डायल 112 चालक पर वसूली का आरोप
2 अप्रैल 2026 की दोपहर गौरीचक थाना क्षेत्र के पटना-गया मुख्य मार्ग पर जैबर के रास्ता के सामने एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टेंपो में बैठे छह से आठ सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। घटना के बाद डायल 112 के एक चालक पर मदद के बजाय मौके से पैसे निकालने और फरार होने का आरोप लगाया गया है