दरभंगा: प्रजापति समाज के नगर अधिवेशन में ई. रूपेश कुमार का भव्य स्वागत, एकता और अधिकार पर ज़ोर
दरभंगा जिला के मौलागंज स्थित एक निजी मैरेज हॉल में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति द्वारा नगर अधिवेशन सह चुनाव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष ई. रूपेश कुमार प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर