चिनिया: झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, उमस से बेहाल लोगों ने ली राहत की सांस
Chinia, Garhwa | Jun 27, 2026 चिनिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके के मौसम का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली। बारिश शुरू होते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और वातावरण सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दिनभर लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।