Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

प्रभार जिला सतना के भाजपा जिला कार्यालय में आईटी विभाग का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 का कॉल सेंटर का शुभारंभ हुआ।

MORE NEWS

उचेहरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 परी के खेल में 14 जुआरी गिरफ्तार 

सतना। उचेहरा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 परी के खेल में लिप्त 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 वाहन और ₹1,29,000 नगद बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में जसो के कथित नामी जुआ संचालक अवधेश सिंह उर्फ 'मुनी' के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद वाहनों और नकदी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

उचेहरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 परी के खेल में 14 जुआरी गिरफ्तार सतना। उचेहरा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 परी के खेल में लिप्त 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 वाहन और ₹1,29,000 नगद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में जसो के कथित नामी जुआ संचालक अवधेश सिंह उर्फ 'मुनी' के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद वाहनों और नकदी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 28, 2026

सतना,2026 विंध्य चेम्बर चुनाव: 95.42% मतदान के साथ टूटा 30 साल का रिकॉर्ड*

विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सतना के 2026 चुनाव ने इतिहास रच दिया। व्यापारियों ने 95.42% मतदान करके चेम्बर का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

*2022 vs 2026 - तुलनात्मक आंकड़े*
**विवरण** **2022 चुनाव** **2026 चुनाव** **बदलाव**
**कुल मतदाता** 1,696 1,662 -34
**कुल मतदान** 1,126 1,586 **+460 वोट**
**मतदान प्रतिशत** 66.39% **95.42%** **+29.03%**
**गैरहाजिर व्यापारी** 570 76 **494 कम**
*बूथ वाइज 2026 का ब्रेकअप:*
1. *बूथ नं. 1* - 611 वोट = सबसे हॉट बूथ
2. *बूथ नं. 2* - 527 वोट 
3. *बूथ नं. 3* - 448 वोट 

*रिकॉर्ड क्या टूटे:*

1. *सबसे ज्यादा टर्नआउट*: 2022 का 66.39% रिकॉर्ड ध्वस्त। 95.42% आज तक का हाईएस्ट।
2. *सबसे कम गैरहाजिरी*: सिर्फ 76 व्यापारी वोट डालने नहीं आए। 2022 में 570 व्यापारी घर बैठे थे।
3. *एक दिन में सबसे बड़ा उछाल*: 29.03% का जंप। चेम्बर इतिहास में कभी एक चुनाव में इतना मतदान नहीं बढ़ा।

*क्यों खास है ये चुनाव*: 
विंध्य चेम्बर का कार्यकाल 3 साल का है। 1990 के बाद से कभी भी 90% से ऊपर वोटिंग नहीं हुई थी। 2016 में 78% टर्नआउट ही सबसे बड़ा आंकड़ा था। 2026 ने 30 साल का रिकॉर्ड 17% के मार्जिन से तोड़ दिया।

*चेम्बर सूत्रों का कहना*: "इस बार अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सभी पदों पर कांटे की टक्कर है। व्यापारियों को लगा कि एक-एक वोट से हार-जीत होगी, इसलिए बूथ पर लाइन लगी रही।"

*आगे क्या*: 1,662 में से 1,586 बैलेट खुलेंगे। कोषाध्यक्ष पद 2022 में सिर्फ 11 वोट से जीता गया था। इस बार 95.42% टर्नआउट के बाद हर सीट का मुकाबला और टाइट होने की उम्मीद है। रिजल्ट देर रात तक।

_नोट: आंकड़े चेम्बर निर्वाचन कार्यालय द्वारा 28 जून 2026 शाम 6 बजे जारी_

सतना,2026 विंध्य चेम्बर चुनाव: 95.42% मतदान के साथ टूटा 30 साल का रिकॉर्ड* विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सतना के 2026 चुनाव ने इतिहास रच दिया। व्यापारियों ने 95.42% मतदान करके चेम्बर का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। *2022 vs 2026 - तुलनात्मक आंकड़े* **विवरण** **2022 चुनाव** **2026 चुनाव** **बदलाव** **कुल मतदाता** 1,696 1,662 -34 **कुल मतदान** 1,126 1,586 **+460 वोट** **मतदान प्रतिशत** 66.39% **95.42%** **+29.03%** **गैरहाजिर व्यापारी** 570 76 **494 कम** *बूथ वाइज 2026 का ब्रेकअप:* 1. *बूथ नं. 1* - 611 वोट = सबसे हॉट बूथ 2. *बूथ नं. 2* - 527 वोट 3. *बूथ नं. 3* - 448 वोट *रिकॉर्ड क्या टूटे:* 1. *सबसे ज्यादा टर्नआउट*: 2022 का 66.39% रिकॉर्ड ध्वस्त। 95.42% आज तक का हाईएस्ट। 2. *सबसे कम गैरहाजिरी*: सिर्फ 76 व्यापारी वोट डालने नहीं आए। 2022 में 570 व्यापारी घर बैठे थे। 3. *एक दिन में सबसे बड़ा उछाल*: 29.03% का जंप। चेम्बर इतिहास में कभी एक चुनाव में इतना मतदान नहीं बढ़ा। *क्यों खास है ये चुनाव*: विंध्य चेम्बर का कार्यकाल 3 साल का है। 1990 के बाद से कभी भी 90% से ऊपर वोटिंग नहीं हुई थी। 2016 में 78% टर्नआउट ही सबसे बड़ा आंकड़ा था। 2026 ने 30 साल का रिकॉर्ड 17% के मार्जिन से तोड़ दिया। *चेम्बर सूत्रों का कहना*: "इस बार अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सभी पदों पर कांटे की टक्कर है। व्यापारियों को लगा कि एक-एक वोट से हार-जीत होगी, इसलिए बूथ पर लाइन लगी रही।" *आगे क्या*: 1,662 में से 1,586 बैलेट खुलेंगे। कोषाध्यक्ष पद 2022 में सिर्फ 11 वोट से जीता गया था। इस बार 95.42% टर्नआउट के बाद हर सीट का मुकाबला और टाइट होने की उम्मीद है। रिजल्ट देर रात तक। _नोट: आंकड़े चेम्बर निर्वाचन कार्यालय द्वारा 28 जून 2026 शाम 6 बजे जारी_

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 28, 2026

गोबरांव कला स्थित अति प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में चोरी, 11-11 किलो के दो ऐतिहासिक घंटे ले उड़े चोर

सतना। जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत ग्राम गोबरांव कला स्थित अति प्राचीन एवं जन-आस्था के केंद्र 'सिद्धेश्वर नाथ मंदिर' में शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चोर मंदिर परिसर में टंगे हुए लगभग 11-11 किलोग्राम वजनी दो ऐतिहासिक पीतल के घंटे चुरा ले गए। देर शाम लगभग 7 बजे जब मुख्य पुजारी चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय व ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की इस घटना की जानकारी हुई, जिससे पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। रात ही उचेहरा थाना पुलिस की घटना की जानकारी दी गई। रविवार की सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुजारी चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि शिव एवं पार्वती मंदिर आमने सामने है। दोनों ही मंदिरों के घंटे बदमाश चोरी कर ले गए। उधर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी ने कहा कि सिद्धेश्वर नाथ मंदिर हमारी आस्था और अटूट श्रद्धा का केंद्र है। धार्मिक स्थलों पर इस तरह की चोरियां न सिर्फ कानून-व्यवस्था को चुनौती हैं, बल्कि यह हमारे समाज की धार्मिक भावनाओं पर भी गहरा आघात है। हमने पुलिस प्रशासन से साफ शब्दों में कहा है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस तुरंत खोजी कुत्तों और साइबर सेल की मदद से चोरों को गिरफ्तार करे और मंदिर की प्राचीन धरोहर (घंटों) को ससम्मान वापस लाकर स्थापित करवाए। यदि जल्द ही चोरों की धरपकड़ नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

गोबरांव कला स्थित अति प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में चोरी, 11-11 किलो के दो ऐतिहासिक घंटे ले उड़े चोर सतना। जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत ग्राम गोबरांव कला स्थित अति प्राचीन एवं जन-आस्था के केंद्र 'सिद्धेश्वर नाथ मंदिर' में शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चोर मंदिर परिसर में टंगे हुए लगभग 11-11 किलोग्राम वजनी दो ऐतिहासिक पीतल के घंटे चुरा ले गए। देर शाम लगभग 7 बजे जब मुख्य पुजारी चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय व ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की इस घटना की जानकारी हुई, जिससे पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। रात ही उचेहरा थाना पुलिस की घटना की जानकारी दी गई। रविवार की सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुजारी चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि शिव एवं पार्वती मंदिर आमने सामने है। दोनों ही मंदिरों के घंटे बदमाश चोरी कर ले गए। उधर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी ने कहा कि सिद्धेश्वर नाथ मंदिर हमारी आस्था और अटूट श्रद्धा का केंद्र है। धार्मिक स्थलों पर इस तरह की चोरियां न सिर्फ कानून-व्यवस्था को चुनौती हैं, बल्कि यह हमारे समाज की धार्मिक भावनाओं पर भी गहरा आघात है। हमने पुलिस प्रशासन से साफ शब्दों में कहा है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस तुरंत खोजी कुत्तों और साइबर सेल की मदद से चोरों को गिरफ्तार करे और मंदिर की प्राचीन धरोहर (घंटों) को ससम्मान वापस लाकर स्थापित करवाए। यदि जल्द ही चोरों की धरपकड़ नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 28, 2026