ग्वालियर गिर्द: कमरे में एक फंदे पर लटके मिले नवविवाहित दंपती, टूटे मोबाइल और बिखरा सामान छोड़ गए कई सवाल
ग्वालियर के हस्तिनापुर गांव में नवविवाहित दंपती की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पति-पत्नी के शव घर के कमरे में एक ही फंदे पर लटके मिले, जबकि कमरे में बिखरा सामान, टूटे मोबाइल और बिना खाया रखा भोजन किसी बड़े विवाद की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा रविवार सुबह 10 बजे दी गई।