राजापुर: सरधुवा के बड़हर के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
सरधुवा के बड़हर के पास बीते बुधवार की शाम 7 बजे बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय युवक सत्यम पुत्र सुखलाल निवासी खोंपा की मौत हो गई। परिजनों ने बड़हर निवासी तीन युवकों पर दुर्घटना करने और सत्यम की पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सत्यम के शव को कब्जे में लेकर शव आज बुधवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।