नौगावां सादात: नौगांवा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
नौगांवा अमरोहा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वह मौजूद लोगों ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमरोहा शहर के मोहल्ला कटरा निवासी आरिफ अपनी बाइक लेकर नौगांव किसी काम से गया था। यहां से कम निपटने के बाद वह अपने घर आ रहा था।