भितरवार: बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक अस्पताल में हुआ उपचार
भितरवार नगर के बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल। बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से बाइक सवार घायल युवक को सामुदायिक अस्पताल लाया गया। घायल बाइक सवार युवक का भितरवार सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।