डुमरांव: डुमरांव स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा
Dumraon, Buxar | Jun 4, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर उपकारी ब्रह्म स्थान के समीप एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर गुरुवार की सुबह 10 बजे मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया।