मटिहानी: रामपुर बसावन में शादी वाले घर में कोहराम, युवती के भाई की मौत
शादी वाले एक घर में उस कोहराम मच गया जब जिस युवती की शादी थी उसके भाई की मौत हो गयी। बुधवार को बहन का शगुन लेकर पिता और भाई को जाना था। इससे पहले ही गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन की है। ग्रामीण भोला पंडित के 20 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार का शव बुधवार को गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। दाह संस्कार के लिए जब शव यात्रा निकल