बहोरीबंद: बाकल क्षेत्र में जियो नेटवर्क ठप, महीनेभर से उपभोक्ता परेशान
कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड के बाकल क्षेत्र में जियो नेटवर्क की खराब सेवाओं से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। पिछले एक महीने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं लगातार बाधित हैं। सोमवार को भी कई घंटों तक नेटवर्क पूरी तरह बंद रहा, जिससे हजारों उपभोक्ता कॉलिंग और इंटरनेट सुविधा से वंचित रहे।