गायघाट: गायघाट सीएचसी मे बुखार सर्दी खांसी से पीड़ित मरीजो की संख्या मे हो रही वृद्धि,शरीर मे पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक ओपीडी में लगभग 250 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें करीब 70 प्रतिशत मरीज बुखार और सर्दी-खांसी से पीड़ित पाए गए।