बालाघाट: जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था उजागर, परिजनों को खींचना पड़ रहा है स्ट्रेचर
जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं एक बार फिर सामने आई हैं, जहां मरीजों के परिजनों को ही स्ट्रेचर खींचकर अपने मरीजों को वार्ड तक ले जाना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल में वार्ड बॉय की सुविधा नहीं मिलने से परिजन खुद ही भर्ती से लेकर जांच तक की जिम्मेदारी निभाने को मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमराई हुई ह