बड़ागांव धसान: बुडेरा: SP के निर्देशन में बुडेरा पुलिस की कार्रवाई, 81 लीटर अवैध देशी मदिरा जप्त, मुख्य आरोपी फरार -सह आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी बुडेरा की नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नयागांव स्थित खेत में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण किया जा रहा है सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। खेत से कुल मात्रा लगभग 81 लीटर एवं अनुमानित कीमत 31,500 है। जिसमें मुख्य आरोपी फरार -सह आरोपी को गिरफ्तार किया।