रामगंजमण्डी: सुकेत पुलिस ने 11 बाइक चोरी का खुलासा किया, शातिर चोर को झालावाड़ से गिरफ्तार किया, कोटा-झालावाड़ में की थीं वारदातें
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिलों का खुलासा किया है। सुकेत थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी रूद्रेश उर्फ रूद्राक्ष को झालावाड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई सभी 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मंगलवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया