बक्सर: इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में, उद्घाटन से पहले ही लोगों ने छोटे वाहनों का आवागमन शुरू किया
Buxar, Buxar | Apr 26, 2026 इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। मुख्य सड़क से दोनों छोर का मिलान हो चुका है। केवल संपर्क सड़क का कालीकरण कार्य बाकी है। वही अभी इस पुल का प्रशासनिक स्तर पर उद्घाटन नहीं किया गया है। हालांकि निर्माण कार्य के होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। वर्षों से लगने वाले जाम से जल्द राहत की उम्मीद है।