गाज़ीपुर: पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही रात में 319 वाहनों की चेकिंग, 39 ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामले पकड़े गए, लाखों का कटा चालान
गाजीपुर पुलिस ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में बिरनो टोल प्लाजा समेत जिले के प्रमुख मार्गों पर कल देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बात की पुष्टि सोमवार की देर शाम 8 बजे पुलिस मीडिया के द्वारा की गई है।