पिछोर: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जनसेवा कार्यालय में की जनसुनवाई, मौके पर ही लोगों की समस्याओं का किया समाधान
पिछोर नगर स्थित रेस्ट हाउस जनसेवा कार्यालय पर बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने दोपहर करीब 12:30 बजे जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया। मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान होने से ग्रामीणों के चेहरे पर राहत दिखी।
ग्रामीणों ने विधायक जी का जताया आभार।