मुरैना नगर: कोतवाली पुलिस ने 17 दिन बाद रचा रेस्क्यू मिशन, हापुड़ से नाबालिग बालिका बरामद, परिजनों की लौटी मुस्कान
मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 17 दिन से लापता 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आज परिजनों के सुपुर्द किया। परिजन ने 29 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बेटी घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी व मुखबिर से सुराग जुटाए। प्रयासों के बाद बालिका को हापुड़ के ग्राम शोलाना से बरामद कर सुरक्षित लौटाया गया।