उदवंत नगर: उदवंतनगर गांव में घर में झाड़ू लगा रही उर्मिला देवी की करंट से हुई मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांस
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक का उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी कमल साव की 70 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी ह