धमतरी: संबलपुर सोसायटी में करीब 400 ग्राम अतिरिक्त चना तौलने का आरोप, विधायक ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने संबलपुर स्थित चना खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आई, जिसमें निर्धारित मानक 50 किलो प्रति बोरा के साथ 580 ग्राम अतिरिक्त के स्थान पर किसानों से प्रति बोरा 51 किलो चना देने के लिए मजबूर किया जा रहा था। यह स्थिति न केवल नियमों के विरुद्ध है।