मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज,
डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मेरठ। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने समस्त सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, विभागीय नोडल अधिकारियों तथा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रिहर्सल ब्रीफिंग की। बैठक में कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा जनपद का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय, सतर्कता और बेहतर संवाद के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ शिविरों में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथ
Parliament Street, New Delhi | Jul 28, 2026