बरवाडीह: छेचानी पुल निर्माण में बालू का भारी भंडारण, राजस्व नुकसान की आशंका
छेचानी पुल निर्माण में बालू का भारी भंडारण, राजस्व नुकसान की आशंका बरवाडीह: बरवाडीह प्रखंड की बेतला पंचायत अंतर्गत छेचानी में निर्माणाधीन पुल कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सतबरवा प्रखंड को जोड़ने वाली इस करोड़ों रुपये की योजना के तहत पोखरी खुर्द स्थित औरंगा नदी पर पुल बनाया जा रहा है। स्थल पर भारी मात्रा में बालू का भंडारण किया गया है।