सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यलय में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को मूंग उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्रों पर तौल कांटा, बारदाना, सर्वेयर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।