सिधौली: खेरवा गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो अनियंत्रित बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के खेरवा गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से दो लोग जख्मी हुए थे दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानी लोगों की मदद से कसमंडा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण एक घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।