भैंसदेही: केरपानी ताप्ती घाट में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी एम्बुलेंस, बड़ा हादसा टला
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के केरपानी ताप्ती घाट में एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद एम्बुलेंस को दैखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में मरीज सवार था फिलहाल कोई जनहानि की जानकारी आमने नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग सुरक्षित है।